नई दिल्ली। ओला इलेक्ट्रिक ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज Ola S1Z लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, यह मास-मार्केट सेगमेंट में स्वदेशी ‘भारत सेल LFP’ तकनीक के साथ आने वाला पहला स्कूटर रेंज है।

दो बैटरी वेरिएंट में आएगा

Ola S1Z को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। 3.1 kWh वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹79,999 (एक्स-शोरूम) है और यह IDC के अनुसार 179 किमी तक चल सकता है। वहीं 5.1 kWh वेरिएंट की कीमत ₹99,999 है और इसकी रेंज 301 किमी तक बताई गई है।


दिसंबर 2026 से शुरू होगी डिलीवरी

कंपनी के अनुसार 3.1 kWh मॉडल की डिलीवरी दिसंबर 2026 से शुरू होगी। 5.1 kWh मॉडल की डिलीवरी मार्च 2027 से शुरू करने की योजना है। कंपनी डीलर-ऑपरेटेड स्टोर्स के जरिए अपना रिटेल नेटवर्क भी बढ़ाएगी।

MoveOS 5 से लैस

स्कूटर में MoveOS 5 सॉफ्टवेयर दिया गया है। इसमें क्रूज कंट्रोल, रिजनरेटिव ब्रेकिंग, रिवर्स मोड, GPS, OTA अपडेट, जियो/टाइम/मोड फेंसिंग और ईजी पार्क जैसे फीचर्स मिलेंगे। दोनों मॉडल में 12-इंच के व्हील दिए गए हैं।

चार रंगों में मिलेगा

Ola S1Z को व्हाइट, एंथ्रेसाइट, स्काई स्प्लैश ब्लू और माचा ग्रीन कलर में पेश किया जाएगा।

स्वदेशी LFP बैटरी तकनीक

कंपनी के मुताबिक, S1Z में भारत में विकसित 46-सीरीज LFP सेल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल हुआ है। LFP बैटरी को सुरक्षित और लंबे समय तक चलने वाली तकनीक माना जाता है। ओला का कहना है कि स्वदेशी बैटरी तकनीक से लागत कम करने में मदद मिलेगी।

Tags: