Australian Cricketer's Death: क्रिकेट के मैदान पर दुखद हादसा, गेंद लगने से युवा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की मौत, याद आएं फिलिप ह्यूज

By :  Vpb
Update: 2025-10-30 10:24 GMT

Australian Cricketer's Death: मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 17 वर्षीय युवा क्रिकेटर बेन ऑस्टिन की अभ्यास के दौरान हादसे में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को बेन अपने क्लब फर्नट्री गली क्रिकेट क्लब के नेट्स में ऑटोमेटिक बॉलिंग मशीन के सामने बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान एक गेंद उनके सिर और गर्दन के हिस्से पर लगी। हेलमेट पहनने के बावजूद चोट गंभीर थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Australian Cricketer's Death: क्लब ने अपने आधिकारिक बयान में गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, “हम बेन के निधन से पूरी तरह तबाह हैं। वह एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी, प्रेरणादायक लीडर और शानदार इंसान थे। उनके जाने से पूरी क्रिकेट कम्युनिटी में गहरा सदमा पहुंचा है।”

Australian Cricketer's Death: यह हादसा 2014 में फिलिप ह्यूज की मौत की दर्दनाक यादें ताजा कर गया है, जब घरेलू मैच के दौरान गेंद गर्दन पर लगने से उनकी जान चली गई थी। उस घटना के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सुरक्षा प्रोटोकॉल्स को कड़ा किया था।

Tags:    

Similar News