Assembly Elections Schedule : नई दिल्ली। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। निर्वाचन आयोग ने आज शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इलेक्शन का शेड्यूल बताया। जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में मतदान होगा, जबकि हरियाणा में एक ही चरण में मतदान होगा। वहीं दोनों के चुनाव नतीजे एक साथ ही 4 अक्टूबर को घोषित होंगे। पहले राउंड के लिए नोटिफिकेशन 20 तारीख को होगा और 18 सितंबर को मतदान होगा। दूसरे राउंड की वोटिंग 25 सितंबर और तीसरे राउंड की वोटिंग 1 अक्टूबर को कराई जाएगी।


Assembly Elections Schedule : बता दें कि हरियाणा में एक ही राउंड में 1 अक्टूबर को मतदान होगा और 4 तारीख को ही जम्मू-कश्मीर के साथ नतीजे आएंगे। हरियाणा में मतदाताओं की अंतिम सूची 27 अगस्त को जारी हो जाएगी। राज्य में 2.1 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। राज्य में कुल 20 हजार 629 पोलिंग बूथ होंगे। सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि इस बार हम बहुमंजिला इमारतों में भी पोलिंग बूथ बनाएंगे। इसके अलावा स्लम इलाकों में भी ऐसा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत में ऐसा किए जाने की जरूरत थी, जिसका ध्यान रखा गया है। सभी बूथों में पानी, शौचालय, रैंप, वीलचेयर जैसी चीजों की व्यवस्था की जाएगी।

Assembly Elections Schedule : चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि 20 अगस्त को जम्मू-कश्मीर में मतदाता सूची जारी की जाएगी। जम्मू-कश्मीर में 11,838 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।
Tags: