Angry Virat Kohli Video Viral: नई दिल्ली/मेलबर्न: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट के दूसरे दिन विराट कोहली एक बार फिर अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सके और दर्शकों से उलझते नजर आए। कोहली और यशस्वी जायसवाल के बीच तीसरे विकेट के लिए शानदार साझेदारी हो रही थी, लेकिन यशस्वी के रन आउट होते ही बाकि विकेट भी गिरने लगे। इसके बाद कोहली भी अपना विकेट गंवा बैठे। स्कॉट बोलैंड ने उन्हें विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया। कोहली 86 गेंदों पर 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

Angry Virat Kohli Video Viral: पवेलियन लौटते समय कुछ दर्शकों ने कोहली पर टिप्पणी की, जिसे सुनकर वह भड़क गए। कोहली तुरंत पवेलियन से बाहर आकर दर्शकों से बहस करने लगे। इस दौरान सुरक्षाकर्मी ने बीच-बचाव करते हुए उन्हें अंदर ले जाने की कोशिश की। कोहली का गुस्से में आकर दर्शकों से उलझने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Angry Virat Kohli Video Viral: इसके पहले भी, कोहली को अपने व्यवहार के कारण आलोचना का सामना करना पड़ा था। चौथे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास से उनकी विवादित बातचीत हुई थी, जिसके बाद आईसीसी ने विराट कोहली पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट अंक लगाया था। चौथे टेस्ट के दूसरे दिन तक भारत ने 164 रन पर पांच विकेट खो दिए थे, और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे, जिससे भारत अभी 310 रन पीछे है।


Tags: