कोरिया। Guru Ghasidas National Park: कोरिया वन मंडल के अंतर्गत गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान में एक वयस्क बाघ मृत मिला है। उद्यान की सीमा पर रामगढ़ क्षेत्र के देवसील ग्राम पंचायत के मार्ग पर खनकोपर नदी के तट में बाघ की लाश मिली है।

Guru Ghasidas National Park: मिली जानकारी के अनुसार, जिस जगह पर बाघ का शव मिला है, वह इलाका वन परिक्षेत्र सोनहत के कोरिया वन मंडल अंतर्गत आता है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार इलाके में मौजूद बाघ की मौत कैसे हुई, यह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्प्ष्ट होगा।

Guru Ghasidas National Park: बता दें कि तीन साल पहले भी एक बाघ की मौत इसी इलाके में हुई थी। उस वक्त ग्रामीणों ने उसे जहर देकर मार दिया था। गुरु घासीदास नेशनल पार्क, छत्तीसगढ़ में स्थित है। इसका प्रमुख हिस्सा 1,440 वर्ग किलोमीटर का है।
Tags: