Amit Shah : रायपुर में अमित शाह का दो दिवसीय दौरा, बस्तर ओलंपिक समापन समारोह में होंगे शामिल
| अमित शाह के इस दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारियाँ की हैं।
By : Rohit Banchhor
Amit Shah : रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंच रहे हैं। वे शुक्रवार रात 10 बजे माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से सीधे मेंफेयर रिसोर्ट के लिए रवाना होंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन शनिवार दोपहर 1:30 बजे अमित शाह माना एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए उड़ान भरेंगे।
वे दोपहर 2:45 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे और 2:45 से 4:45 बजे तक आयोजित बस्तर ओलंपिक समापन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। अमित शाह के इस दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारियाँ की हैं।