Allu Arjun Sandhya Theatre Stampede Case: संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को कोर्ट का समन, 22 जून को होंगे पेश

By :  Dev Verma
Update: 2026-06-19 14:32 GMT

Allu Arjun Sandhya Theatre Stampede Case: हैदराबाद : पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में हुई भगदड़ मामले में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हैदराबाद की नामपल्ली कोर्ट ने उन्हें 22 जून को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का समन जारी किया है।

Allu Arjun Sandhya Theatre Stampede Case: 20 आरोपियों को जारी किया गया समन

नामपल्ली कोर्ट ने इस मामले में अल्लू अर्जुन समेत कुल 20 आरोपियों को समन भेजा है। सभी को 22 जून को सुनवाई के दौरान अदालत में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने चार्जशीट में अल्लू अर्जुन को आरोपी नंबर 11 के रूप में नामित किया है। Allu

Arjun Sandhya Theatre Stampede Case: क्या था पूरा मामला?

4 दिसंबर 2024 को संध्या थिएटर में पुष्पा 2: द रूल के प्रीमियर शो के दौरान अल्लू अर्जुन को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई थी। भीड़ बेकाबू होने से भगदड़ मच गई, जिसमें 35 वर्षीय रेवती नामक महिला की मौत हो गई और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस का आरोप है कि कार्यक्रम के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे और पूर्व सूचना भी नहीं दी गई थी।

Allu Arjun Sandhya Theatre Stampede Case: अल्लू अर्जुन को मिली थी अंतरिम जमानत

हादसे के बाद 13 दिसंबर 2024 को अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उसी दिन तेलंगाना हाईकोर्ट से उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई। इस मामले में उन्हें एक रात जेल में बितानी पड़ी थी। बाद में अभिनेता ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद पहुंचाने की घोषणा की थी।

Allu Arjun Sandhya Theatre Stampede Case: अभिनेता का वर्कफ्रंट

कानूनी चुनौतियों के बीच अल्लू अर्जुन अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं। वह निर्देशक एटली की अगली फिल्म ‘राका’ में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। अब सभी की निगाहें 22 जून को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, जिसमें मामले की आगे की दिशा तय हो सकती है।

Tags:    

Similar News