Delhi Blast: अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता रद्द, दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ा है लिंक
| इस खबर के बाद एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता तुरंत प्रभाव से रद्द कर दी है।
By : Rohit Banchhor
Delhi Blast: नई दिल्ली। दिल्ली में लाल किले के पास कार धमाके में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना में फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी का नाम सामने आया है। इस खबर के बाद एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता तुरंत प्रभाव से रद्द कर दी है।
एआईयू ने बयान जारी कर कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह संज्ञान में आया है कि फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी की स्थिति सही नहीं है। ऐसे में अल-फलाह यूनिवर्सिटी को दी गई एआईयू की सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द की जाती है।
एआईयू ने बयान जारी कर कहा कि, फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी अब किसी भी गतिविधि में एआईयू का नाम और लोगो का इस्तेमाल नहीं कर सकता। एआईयू का लोगो भी अल-फलाह यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट से हटाना होगा।