कान्स। 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर Aishwarya Rai ने अपने ग्लैमरस अंदाज से हर किसी का ध्यान खींचा। उनका यह पहला लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लंबे समय से उनके कान्स लुक का इंतजार कर रहे थे और क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए।

ब्लू शिमरी मर्मेड गाउन में नजर आईं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या ने डीप ब्लू शिमरी मर्मेड गाउन पहना, जिसमें इंट्रिकेट बीडवर्क और टेक्सचर्ड पैटर्न का शानदार इस्तेमाल किया गया था। बॉडी-हगिंग फिटिंग उनके लुक को और भी एलिगेंट बना रही थी। गाउन के ड्रामेटिक शोल्डर डिटेल्स और लंबा फ्लोई ट्रेल उनके पूरे लुक को रॉयल टच दे रहा था।

डायमंड जूलरी और स्टाइलिंग

गाउन को मशहूर डिजाइनर अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया, जबकि स्टाइलिस्ट मोहित राय ने उनका लुक तैयार किया। ऐश्वर्या ने इसे डायमंड चोकर नेकलेस और मैचिंग रिंग्स के साथ कंप्लीट किया। जूलरी ने उनके गाउन के साथ परफेक्ट मैच किया और पूरे लुक को रॉयल एलिगेंस दिया।

सॉफ्ट मेकअप और हेयरस्टाइल ने बढ़ाई खूबसूरती

ऐश्वर्या ने अपने बालों को साइड-पार्टेड सॉफ्ट वेव्स में स्टाइल किया, जो उनके चेहरे को खूबसूरती से फ्रेम कर रही थीं। मेकअप मिनिमल रखा गया था – ड्यूई बेस, सॉफ्ट पिंक ब्लश और न्यूड-पिंक लिप शेड ने उनके चेहरे को नैचुरल ग्लो दिया। इस वजह से उनका लुक बेहद क्लासी और एलिगेंट नजर आया।

सोशल मीडिया पर छाया ऐश्वर्या का कान्स लुक

रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या का कॉन्फिडेंस और स्टाइल हर किसी का ध्यान खींच रहा था। उन्होंने कैमरे के सामने कई स्टनिंग पोज दिए, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस उनके इस ग्लैमरस अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें कान्स की क्वीन बताया, जबकि कई ने इसे अब तक का सबसे खूबसूरत रेड कार्पेट लुक करार दिया।

Tags: