Afghanistan-Pakistan Conflict: पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव चरम पर, हवाई हमलों के बाद जंग जैसे हालात, धमाकों और विमानों की आवाज से गूंजा काबुल

Afghanistan-Pakistan Conflict

By :  Vpb
Update: 2026-02-27 10:45 GMT

Afghanistan-Pakistan Conflict: नई दिल्ली: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। शुक्रवार तड़के पाकिस्तान ने काबुल, कंधार और पक्तिया प्रांत में हवाई हमले किए। इस सैन्य कार्रवाई को पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ नाम देते हुए बड़े अभियान की शुरुआत बताया है। पाकिस्तान का दावा है कि हमलों में 130 से अधिक तालिबान लड़ाके मारे गए, जबकि तालिबान का कहना है कि जवाबी कार्रवाई में 55 पाकिस्तानी सैनिक ढेर हुए।

Afghanistan-Pakistan Conflict: तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तानी हमलों में आम नागरिकों को निशाना बनाया गया, हालांकि किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि अफगान सैन्य ठिकानों, ब्रिगेड मुख्यालयों और हथियार डिपो को नष्ट कर दिया गया है।

Afghanistan-Pakistan Conflict: अफगान रक्षा मंत्रालय ने पलटवार करते हुए इस्लामाबाद और नौशेरा के सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया है। दोनों पक्षों के दावों में भारी अंतर है और स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल संभव नहीं है।

Afghanistan-Pakistan Conflict: इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दोनों देशों से संयम बरतने और कूटनीतिक समाधान अपनाने की अपील की है। डूरंड लाइन को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद और सीमा पार उग्रवाद के आरोपों ने हालात को और जटिल बना दिया है।

Tags:    

Similar News