नई दिल्ली। Adani Energy Solutions: भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने दो नए ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स हासिल किए हैं। इसके साथ ही कंपनी की ऑर्डर बुक बढ़कर 54700 करोड़ रुपए हो गई है। यह मौजूदा वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआत में मिले ऑर्डर से तीन गुना से भी अधिक है।

Adani Energy Solutions: बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 1.69 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 805.65 रुपए के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 96781 करोड़ रुपए है। Adani Energy Solutions: इनवेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी जेफरीज ने एक रिपोर्ट में कहा कि अदाणी एनर्जी ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में राजस्थान में रिन्यूएबल एनर्जी पार्क से संबंधित 28455 करोड़ रुपए की दो नई ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स हासिल कीं।

Adani Energy Solutions: इनमें 25000 करोड़ रुपए की भादला-फतेहपुर HVDC प्रोजेक्ट शामिल है, जो AESL का अबतक का सबसे बड़ा ऑर्डर है। इन ऑर्डर ने TBCB (टैरिफ-बेस्ड कंपटीटिव बिडिंग) में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी को दूसरी तिमाही के 17 फीसदी से बढ़ाकर 24 फीसदी कर दिया है।