एक्ट्रेस हिमांशी खुराना के पिता कुलदीप खुराना गिरफ्तार, 5 साल पहले सरकारी अधिकारी के साथ अभद्रता का है आरोप

By :  Vpb
Update: 2024-11-26 02:27 GMT

नई दिल्ली: पंजाबी अभिनेत्री और बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना के पिता, कुलदीप खुराना को पांच साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन पर चुनाव ड्यूटी पर तैनात नायब तहसीलदार के साथ अभद्रता और मारपीट करने का आरोप है। यह घटना 2019 में गोराया में हुई थी, जब कुलदीप खुराना पर नायब तहसीलदार जगपाल सिंह के साथ गाली-गलौज करने और उनके कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगा था।

जगपाल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि खुराना ने न केवल उनका अपमान किया, बल्कि शारीरिक रूप से भी हमला किया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसे एक कर्मचारी ने रिकॉर्ड किया और यह वीडियो बाद में सबूत के तौर पर इस्तेमाल हुआ। कुलदीप खुराना को कई पुलिस छापों के बावजूद महीनों तक गिरफ्तारी से बचने में सफलता मिली, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

फिल्लौर कोर्ट में पेश किए जाने के बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गोराया पुलिस स्टेशन के एसएचओ पलविंदर सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की और बताया कि मामले की आगे की जांच चल रही है।

Tags:    

Similar News