Actor Mahesh Babu : तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू पहुंचे जगदलपुर, कोरापुट में फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना...

इस फिल्म में महेश बाबू मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि पृथ्वीराज भी एक अहम किरदार में हैं।

Update: 2025-03-06 07:19 GMT

Actor Mahesh Babu : रायपुर। तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू और सलार फिल्म के हीरो पृथ्वीराज आज हैदराबाद से जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वे ओडिशा के कोरापुट जिले के देवमाली इलाके में फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना हुए। महेश बाबू प्रसिद्ध निर्देशक एस.एस. राजमौली की नई फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

Actor Mahesh Babu : बता दें कि जगदलपुर एयरपोर्ट पर महेश बाबू और पृथ्वीराज का स्थानीय अधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान उनके प्रशंसक भी मौजूद थे, जिन्होंने उनका जोरदार स्वागत किया। महेश बाबू ने प्रशंसकों से हाथ मिलाया और उनके साथ सेल्फी भी ली। महेश बाबू और पृथ्वीराज ओडिशा के कोरापुट जिले के देवमाली इलाके में फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना हुए।

Actor Mahesh Babu : यह फिल्म एस.एस. राजमौली के निर्देशन में बन रही है, जो अपनी महाकाव्य फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में महेश बाबू मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि पृथ्वीराज भी एक अहम किरदार में हैं।

Tags:    

Similar News