Accident News: बाल-बाल बचे मंत्री दयालदास बघेल, काफिले की गाड़ी को बस ने मारा टक्कर, रायपुर आने के दौरान…
| Accident News: बाल-बाल बचे मंत्री दयालदास बघेल, काफिले की गाड़ी को बस ने मारा टक्कर, रायपुर आने के दौरान…
By : Rohit Banchhor
Accident News: मंत्री दयालदास बघेल हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गये। रायपुर – बिलासपुर हाइवे पर उनके काफिले की गाड़ी की बस से टक्कर हो गई। हादसे के वक्त मंत्री दयाल दास बघेल बेमेतरा से रायपुर जा रहे थे। इसी दौरान तभी उनकी फॉलो वाहन बस से टकरा गई। हादसे में अब तक किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं आई है।
Accident News: बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने काफिले में शामिल फॉलो वाहन को टक्कर मार दी। सिमगा थाना क्षेत्र में स्थित ताज फैमिली ढाबा के पास यह हादसा हुआ है। घटना देर रात की बतायी जा रही है। बलौदाबाजार के सिमगा थाना क्षेत्र में हुए इस हादसा के बाद तुरंत ही हाइवे पेट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंची।
Accident News: जानकारी के मुताबिक ओवरटेकिंग करने के दौरान हुए इस हादसे में हालांकि किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है. बहरहाल इस दुर्घटना के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. बता दे कि मंत्री के काफिले में शामिल गाड़ी सीजी04 एनएल 5643 को रैंबो बस कंपनी की बस सीजी 04 एमजेड 8792 से टक्कर हुई है।