ACB Raid : 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार
By : Dev Verma
ACB Raid : अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने कड़ा कदम उठाया है। भादर ब्लॉक में तैनात लेखपाल अमित कुमार को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी पर एक किसान से जमीन के हिस्से और नक्शा तैयार करने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप था।
ACB Raid : जानकारी के अनुसार, पीड़ित किसान ने लेखपाल की रिश्वतखोरी की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी। इसके बाद टीम ने योजना बनाकर दुर्गापुर बाजार में जाल बिछाया और लेखपाल को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। गिरफ्तारी की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
ACB Raid : एंटी करप्शन के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि भ्रष्टाचार के इस मामले में पूरी तरह से कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।