ACB-EOW Raid : ACB और EOW ने छत्तीसगढ़ में मेडिकल सप्लायरों पर मारा छापा, कई जिलों में जारी है कार्रवाई
| अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जांच जारी रहेगी और जल्द ही पूरी स्थिति का खुलासा किया जाएगा।
By : Rohit Banchhor
ACB-EOW Raid : रायपुर। छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के विभिन्न मेडिकल सप्लायरों के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ मेडिकल कार्पोरेशन (CGMC) में हुई कथित गड़बड़ी के मामले में की जा रही है।
ACB-EOW Raid : बता दें कि EOW और ACB की टीमों ने रायपुर, दुर्ग और चंलकुला में विभिन्न स्थानों पर छापा मारा है, जहां मेडिकल सप्लायरों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में CGMC के अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित सप्लायरों के ठिकानों पर भी जांच की जा रही है।
ACB-EOW Raid : जांचकर्ताओं के मुताबिक, छत्तीसगढ़ मेडिकल कार्पोरेशन में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी की आशंका है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जांच जारी रहेगी और जल्द ही पूरी स्थिति का खुलासा किया जाएगा।