ACB Action : प्राचार्य और बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई...
यह कार्रवाई एसीबी द्वारा इस साल की पहली बड़ी कार्यवाही के रूप में सामने आई है और क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
ACB Action : मुंगेली। जिले में आज 10 जनवरी को एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) इकाई बिलासपुर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पदमपुर के प्राचार्य मालिक राम मेहर और बाबू सहायक ग्रेड 3 हनी शर्मा को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एसीबी द्वारा इस साल की पहली बड़ी कार्यवाही के रूप में सामने आई है और क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
ACB Action : बता दें कि यह मामला उस समय सामने आया जब ईश्वर लाल भारती, जो कि सरकंडा के ऋषभ अपार्टमेंट निवासी हैं, ने एसीबी इकाई बिलासपुर में 7 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने 31 जुलाई 2024 को शासकीय मिडिल स्कूल जरहागांव से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी और अपनी जीपीएफ, पेंशन और ग्रेच्यूटी राशि का बिल निकालने के लिए प्राचार्य मालिक राम मेहर और बाबू हनी शर्मा से संपर्क किया था। इस प्रक्रिया के बदले में, दोनों आरोपियों ने उनसे 30,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
ACB Action : शिकायतकर्ता ने पहले ही 20,000 रुपये दे दिए थे, लेकिन शेष 10,000 रुपये वह रिश्वत के रूप में नहीं देना चाहता था और आरोपियों को रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था। इसके बाद एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया और यह पाया कि आरोपी ने 8,000 रुपये लेने पर सहमति दी थी। एसीबी की कार्यवाही शिकायतकर्ता को आरोपी प्राचार्य के घर भेजकर कार्ययोजना बनाई गई। जब प्रार्थी ने 8,000 रुपये रिश्वत के रूप में देने के बाद प्राचार्य और बाबू को रंगे हाथ पकड़वाया, तो एसीबी की टीम ने दोनों आरोपियों को उनके घर पर गिरफ्तार किया।
ACB Action : इस छापेमारी से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आरोपियों पर कार्रवाई रिश्वत की रकम आरोपी प्राचार्य से बरामद की गई। एसीबी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें न्यायालय में पेश किया। अब एसीबी द्वारा इस मामले की गहन जांच की जा रही है।