ACB action : रजिस्ट्रार ऑफिस में एसीबी की दबिश, रिश्वत लेते उप पंजीयक गिरफ्तार...

एसीबी की 11 सदस्यीय टीम ने उप पंजीयक पुष्पलता लिली बेग को 26,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

Update: 2024-09-12 07:02 GMT
ACB action : महासमुंद। जिले के सरायपाली रजिस्ट्रार ऑफिस में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के 11 सदस्यीय टीम ने दबिश देकर रिश्वत लेते उप पंजीयक को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि उप पंजीयक ने जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 35 हजार की रिश्वत मांगी थी। 


ACB action : बता दें कि उप पंजीयक पुष्पलता लिली बेग ने प्रार्थी वीरेन्द्र पटेल से 5 एकड़ दान जमीन की रजिस्ट्री के एवज में 35,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसमें से 11,000 रुपये रजिस्ट्री फीस के रूप में थे, जबकि 26,000 रुपये रिश्वत के रूप में मांगे गए थे। प्रार्थी वीरेन्द्र पटेल ने इस घूस मांगने के मामले को रिकार्ड कर लिया और इसे एसीबी के अधिकारियों को सौंपा। इस वीडियो के आधार पर एसीबी ने तुरंत कार्रवाई की और सरायपाली थाना क्षेत्र स्थित रजिस्ट्रार ऑफिस पर छापा मारा।


ACB action : एसीबी की 11 सदस्यीय टीम ने उप पंजीयक पुष्पलता लिली बेग को 26,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। टीम ने ऑफिस में सभी जरूरी दस्तावेज और प्रमाण एकत्रित किए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वीरेन्द्र पटेल ने बताया कि उप पंजीयक ने रजिस्ट्री के काम के बदले रिश्वत की मांग की थी और यह रिश्वत राशि तय की गई थी। उनका कहना है कि एसीबी की कार्रवाई ने उन्हें न्याय दिलाने में मदद की है।
Tags:    

Similar News