Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Amla Navami 2024 : आंवला या अक्षय नवमी 10 नवंबर को, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त...
- Rohit banchhor
- 09 Nov, 2024
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी का पर्व मनाया जाएगा।
Amla Navami 2024 : डेस्क न्यूज। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन आंवले के वृक्ष का पूजन-अर्चना परिक्रमा व ब्राह्मणों को भोजन व दान देने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय नवमी से द्वापर युग का आरंभ माना जाता है। इस दिन आंवले के वृक्ष का पूजन करने से भगवान विष्णु और शिव की कृपा प्राप्त होती है। पद्म पुराण के अनुसार, आंवला भगवान विष्णु का प्रतीक माना गया है और इसकी पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। तो आइए जानते हैं, अक्षय नवमी का शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि-
Amla Navami 2024 : अक्षय नवमी तिथि और शुभ मुहूर्त-
अक्षय नवमी की तिथि 9 नवंबर को शाम 5.52 बजे से शुरू होकर 10 नवंबर को शाम 4 बजे तक रहेगी।
Amla Navami 2024 : अक्षय नवमी का धार्मिक महत्व-
इस पावन दिन पर भगवान विष्णु ने कुष्मांड नामक दैत्य का वध कर धरती पर धर्म की स्थापना की थी। इसके अलावा, इस दिन श्रीकृष्ण ने कंस का वध करने से पहले वृंदावन की परिक्रमा की थी। इसलिए, भक्त इस दिन अयोध्या और मथुरा की परिक्रमा करते हैं। जो भक्त अयोध्या नहीं जा सकते, वे अपने पास की पवित्र नदी या सरोवर में स्नान कर आंवले के वृक्ष की पूजा कर सकते हैं।
Amla Navami 2024 : आंवले के पेड़ की पूजा-विधि-
सबसे पहले आंवले के पेड़ के पास जाकर उसकी सफाई करें। फिर हल्दी, चावल, कुमकुम या सिंदूर का प्रयोग कर आंवले के वृक्ष की पूजा करें। सायंकाल के समय घी का दीपक जलाएं और आंवले के पेड़ के चारों ओर सात परिक्रमा करें। पेड़ के नीचे खीर, पूरी और मिष्ठान का भोग लगाएं। पूजा के बाद प्रसाद बांटें और वृक्ष के नीचे भोजन करना विशेष पुण्यदायक माना गया है।
Amla Navami 2024 : दान का महत्व- अक्षय नवमी के दिन पितरों की शांति के लिए अन्न, वस्त्र, और कंबल का दान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किए गए दान और पुण्य कार्य से अनंत गुना फल की प्राप्ति होती है।
Related Posts
More News:
- 1. Iran Missile Attack on Amazon Headquarters: अमेरिकी कंपनियों पर हमले की धमकी को 24 घंटे में पूरा कर दिखाया ईरान,बहरीन में एमेजन के हेडक्वार्टर पर अटैक, सामने आया वीडियो
- 2. UP: काशी से ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत, सीएम योगी ने बच्चों संग बिताया समय, बाबा विश्वनाथ और कालभैरव के भी किए दर्शन
- 3. CG Crime: हाइड्रोपोनिक गांजा बेचते 2 युवक गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ में पहली बार सामने आया मामला, बड़े नेट वर्क का अंदेशा
- 4. Raghav Chadha AAP Conflict : राघव चड्ढा ही नहीं… दर्जन भर नेताओं को निपटा चुके हैं केजरीवाल, कई संघर्षों के साथी छोड़ गए साथ
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

