Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
रतन टाटा के निधन पर अमिताभ बच्चन हुए भावुक, कहा- "एक युग का अंत हो गया"

मुंबई: भारतीय उद्योगपति और टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा के 86 साल की उम्र में निधन ने पूरे देश को शोकाकुल कर दिया है। रतन टाटा की विदाई के बाद कई प्रमुख राजनेताओं और मशहूर हस्तियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से दुख व्यक्त किया।
अमिताभ बच्चन हुए भावुक
अमिताभ बच्चन ने रतन टाटा के निधन पर एक बेहद भावुक नोट साझा किया। बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम पर रतन टाटा को अलविदा कहते हुए लिखा, "एक युग अभी गुजरा है, उनकी विनम्रता, उनका महान संकल्प, उनकी दृष्टि और देश के लिए अच्छा करने का उनका संकल्प, मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान आपके साथ मिलकर काम करने का अवसर था और आपसे मिलना मेरा सौभाग्य।" बिग बी ने आगे लिखा "एक बहुत दुखद दिन।"
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


