Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Amit Shah Chhattisgarh Visit: शाह ने 112 के 400 वाहनों को दिखाई हरी झंडी, पूरे प्रदेश में डायल 112 सेवा का विस्तार

Amit Shah Chhattisgarh Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर ग्राउंड से शाह ने 112 वाहनों को हरी झंडी दिखाई।

Amit Shah Chhattisgarh Visit: शाह ने 112 के 400 वाहनों को दिखाई हरी झंडी, पूरे प्रदेश में डायल 112 सेवा का विस्तार
X

Amit Shah Chhattisgarh Visit: रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सोमवार 18 मई को रायपुर के माना स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (PTS) में डायल 112 के 400 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डायल 112 सेवा का विस्तार राज्य सरकार की उन बड़ी योजनाओं में शामिल है, जिसके जरिए पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है।

Amit Shah Chhattisgarh Visit: डिप्टी सीएम विजय शर्मा के मुताबिक, अभी तक सिर्फ 16 जिलों तक सीमित रहने वाली इस सेवा को अब पूरे छत्तीसगढ़ में लागू किया जा रहा है। इस नई व्यवस्था के तहत प्रदेश के सभी थानों को डायल-112 से जोड़ा जाएगा, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में आम जनता तक पुलिस सहायता पहले की तुलना में ज्यादा तेज और प्रभावी ढंग से पहुंच सके। प्रदेश के सभी 33 जिलों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट्स रवाना की जाएंगी।

Amit Shah Shah Flags Off 400 Dial 112 Vehicles, Service Expanded Across the Entire State

Amit Shah Chhattisgarh Visit: इन विशेष वाहनों में आधुनिक फॉरेंसिक उपकरण लगाए गए हैं, जिनकी मदद से घटनास्थल पर ही शुरुआती वैज्ञानिक जांच संभव हो सकेगी। इससे अपराधों की विवेचना में तेजी आएगी और जांच की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।

Amit Shah Chhattisgarh Visit: रायपुर में कार्यक्रम के बाद बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से केंद्रीय गृहमंत्री जगदलपुर के लिए रवाना हो गए हैं। वे नेतानार में दोपहर 12:20 बजे से 12:50 बजे तक जन सुविधा केंद्र के उद्घाटन करेंगे।

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमर वाटिका में शहीद जवानों को देंगे श्रद्धांजलि

नेतानार कार्यक्रम के बाद अमित शाह दोपहर करीब 1:25 बजे जगदलपुर स्थित अमर वाटिका पहुंचेंगे। यहां वे बस्तर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire