BJP manifesto for Bengal elections: बंगाल में UCC, 45 दिन में सातवां वेतन, महिलाओं को 3000... अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का मेनिफेस्टो, सोनार बांग्ला का वादा
- Pradeep Sharma
- 10 Apr, 2026
BJP manifesto for Bengal elections: नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने वादे का पिटारा खोल दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया है।
BJP manifesto for Bengal elections: नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने वादे का पिटारा खोल दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणापत्र को पार्टी ने भरोसा पत्र नाम दिया गया है. इसमें महिलाओं से लेकर युवाओं तक, प्रमुख वोटर वर्ग के लिए नकदी के वादे किए गए हैं।
BJP manifesto for Bengal elections: इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि यह संकल्प पत्र बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को एक नया मार्ग दिखाएगा। उन्होंने कहा कि टीएमसी से त्रस्त बंगाल अब परिवर्तन चाहता है। लेफ्ट से परेशान जनता ने ममता दीदी को मैंडेट दिया। उन्होंने तीसरा मैंडेट भी प्राप्त किया, लेकिन जिन आशाओं के साथ जनता ने ममता बनर्जी को जनादेश दिया था, सरकार उन पर खरी नहीं उतरी है।
BJP manifesto for Bengal elections: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह संकल्प पत्र भरोसे का है। यह सोनार बांग्ला के निर्माण का भरोसा है। अमित शाह ने कहा कि मुझे भरोसा है कि बंगाल की जनता हमें पांच साल के लिए सरकार बनाने का मौका जरूर देगी।
BJP manifesto for Bengal elections: अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार घुसपैठ को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर आगे बढ़ेगी। पश्चिम बंगाल की जनता को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनाइए। हम घुसपैठियों को बाहर निकाल देश और बंगाल को सुरक्षित बनाने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि बकाया डीए भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा और सरकार बनने के 45 दिन के भीतर सातवें वेतन आयोग को लागू किया जाएगा।
BJP manifesto for Bengal elections: अमित शाह ने कहा कि एक से पांच तारीख के भीतर हर महीने बीजेपी की सरकार हर माता के खाते में तीन हजार रुपये ट्रांसफर करेगी। आयुष्मान भारत समेत सभी केंद्रीय योजनाएं बंगाल में लागू करेंगे। उन्होंने छह महीने के भीतर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने का वादा किया। अमित शाह ने कहा कि बंगाल की सीमाओं को घुसपैठ के लिए सील करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि एक भी गौ माता की तस्करी भारत के बाहर न हो।
BJP manifesto for Bengal elections: उन्होंने एक करोड़ स्वरोजगार और रोजगार के अवसर हम सृजित करेंगे। हजारों युवाओं को उद्योग साहसी बनाने का काम करेंगे. अमित शाह ने बेरोजगार युवाओं को तीन हजार रुपये मासिक भत्ता देने का काम भी करेंगे। उन्होंने कहा कि हम ममता बनर्जी की अगुवाई वाली सरकार के 15 साल पर श्वेतपत्र लाएंगे, यह श्वेतपत्र दो हिस्सों में होगा।
BJP manifesto for Bengal elections: अमित शाह ने पहले सौ दिन औद्योगिक विकास का रोडमैप बनाने, उत्तर बंगाल का औद्योगिक विकास करने, दार्जिलिंग चाय को विश्व प्रसिद्ध बनाने के लिए प्रयास करने के वादे किए हैं। उन्होंने कहा कि सीमाएं सुरक्षित करने के लिए बाड़ लगाने को बंगाल सरकार हमें जमीन ही नहीं देती है। हम यह सुनिश्चित करेंगे. अमित शाह ने कहा कि नदी-नालों में पैट्रोलिंग की व्यवस्था करेंगे।
BJP manifesto for Bengal elections: उन्होंने कहा है कि भ्रष्टाचार समाप्त करने की दिशा में कदम उठाएंगे। माफिया राज समाप्त करने के लिए समयबद्ध रोडमैप बंगाल की जनता के सामने रखेंगे। अमित शाह ने बंगाल की संस्कृति को पूरे देश में फैलाने का वादा करते हुए कहा है कि हम एक वंदे मातरम् म्यूजियम बनाएंगे। ग्रेटर कोलकाता बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस सहित राज्य की सभी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण बीजेपी की सरकार देगी।
BJP manifesto for Bengal elections: अमित शाह ने कहा कि आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में अच्छी खासी बढ़ोत्तरी की जाएगी। पीड़ित महिलाओं की सुनवाई के लिए एक रिटायर महिला जज की अध्यक्षता में कराएंगे। उन्होंने कहा कि 75 लाख लखपति दीदी बनाएंगे। महिलाओं के लिए दुर्गा सुरक्षा स्क्वॉड बनाएंगे। अमित शाह ने महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा का वादा करते हुए कहा कि हम इनकी सुरक्षा के लिए दो बटालियन बनाएंगे। हम ऐसा बंगाल बनाएंगे, जिसमें हमारे मुख्यमंत्री को कभी भी यह नहीं कहना होगा कि रात में निकलने की जरूरत क्या है...।

