Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
गृह मंत्री अमित शाह इस दिन आएंगे छत्तीसगढ़, दंतेश्वरी माता के करेंगे दर्शन

रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 अप्रैल को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। वे 4 अप्रैल की रात रायपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे और अगले दिन, 5 अप्रैल की सुबह दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे। दंतेवाड़ा में शाह मां दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे और इसके बाद बस्तर में पंडुम के समापन समारोह में शामिल होंगे।
इस दौरान वे बस्तर में स्थानीय चुनाव के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे, जिसमें बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर के प्रतिनिधि शामिल होंगे। साथ ही, बस्तर में तैनात जवानों से भी शाह मिलेंगे।

बस्तर से लौटने के बाद वे रायपुर में एक प्रशासनिक बैठक में हिस्सा लेंगे। यह दौरा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


