Create your Account
Amit Baghel arrested: सरेंडर से पहले अमित बघेल गिरफ्तार, 26 दिनों के बाद पहुंचे थे सरेंडर करने, 12 राज्यों में FIR
Amit Baghel arrested: रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को देवेंद्र नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह सरेंडर करने पहुंचे थे, लेकिन सरेंडर के 10 मिनट पहले ही गिरफ्तारी हो गई। बड़ी संख्या में समर्थकों का जमावड़ा है। वहीं रायपुर जिला कोर्ट और देवेंद्र नगर थाना और आजाद चौक थाना के आस-पास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
Amit Baghel arrested: वहीं आज शुक्रवार को अमित बघेल की मां का निधन हो गया है। उनके शव को उनके पैतृक गांव पथरी ले जाया गया है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। बघेल अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बेल के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अमित बघेल की गिरफ्तार के बाद पुलिस का अलग कदम क्या होगा पर सभी के नजर लगी है।
Amit Baghel arrested: अमित बघेल के खिलाफ 12 राज्यों में दर्ज हैं मामले
अमित बघेल के खिलाफ छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, सरगुजा, धमतरी, रायगढ़ और जगदलपुर में FIR दर्ज हैं। प्रदेश से बाहर एमपी के इंदौर और ग्वालियर, यूपी के प्रयागराज, महाराष्ट्र, नोएडा,कर्नाटक के बेंगलुरु, महाराष्ट्र के मुंबई उल्हासनगर थाना सहित कुल 12 राज्यों में उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: रविवार को ऑनलाइन प्रशिक्षण के आदेश का शिक्षकों ने किया विरोध, शनिवार को कराने की मांग
- 2. UP Accident : सरिया से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दो सगे भाई समेत तीन की मौत
- 3. ind-vs-eng-odi-series: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, अनकैप्ड जेम्स कोल्स को मिला मौका, देखें शेड्यूल
- 4. UP Accident : उन्नाव एक्सप्रेसवे पर यात्री बस ने डिवाइडर पार कर कार को मारी टक्कर, फिर खाई में गिरी, 7 की मौत, 12 घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

