Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Amit Baghel: पुलिस रिमांड के बीच मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अमित बघेल

Amit Baghel: पुलिस रिमांड के बीच मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अमित बघेल
X

Amit Baghel: रायपुर: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल को पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर रखा है। इसी दौरान उनकी मां के निधन की सूचना मिलने पर उन्हें पुलिस सुरक्षा में अंतिम संस्कार के लिए गृह गांव पथरी ले जाया गया। वहां बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

Amit Baghel: अमित बघेल की मां का निधन 5 दिसंबर की सुबह हुआ था। देर शाम शव गांव पहुंचा, लेकिन अंधेरा होने की वजह से अंतिम संस्कार नहीं हो सका। इसके बाद रात में पुलिस अमित बघेल को लेकर गांव पहुंची, जहां मां की अंतिम यात्रा पुलिस निगरानी में सम्पन्न कराई गई।

Amit Baghel: अमित बघेल 26 दिनों से फरार चल रहे थे और उनके खिलाफ 12 राज्यों में विभिन्न FIR दर्ज हैं। 5 दिसंबर को वे रायपुर के देवेंद्र नगर थाने में सरेंडर करने पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत ने सुनवाई के बाद उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

Amit Baghel: बता दें कि छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस से पहले रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने की घटना के बाद माहौल गर्मा गया था। इसी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए 20 अक्टूबर को अमित बघेल ने एक विवादित बयान दिया था, जिसमें उन्होंने सिंधी हिंदू समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल सहित महाराजा अग्रसेन, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। यही बयान उनके खिलाफ कार्रवाई का प्रमुख कारण बना।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire