Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

यूपी के किशन को दिल दे बैठी अमेरिकन फैशन डिजाइनर, ऑनलाइन गेम से शुरू हुई लव स्टोरी, 4 साल बाद बनें पति-पत्नी...

अमेरिका की थूई और यूपी के किशन की यह प्रेम कहानी अब पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई है।

यूपी के किशन को दिल दे बैठी अमेरिकन फैशन डिजाइनर, ऑनलाइन गेम से शुरू हुई लव स्टोरी, 4 साल बाद बनें पति-पत्नी...
X

UP News : कुशीनगर। प्यार न जाति देखता है, न सरहदें और न ही कोई सीमाएं। कुछ ऐसा ही दिलचस्प मामला उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से सामने आया है, जहां एक यूपी के युवक और अमेरिका की फैशन डिजाइनर की ऑनलाइन गेमिंग से शुरू हुई दोस्ती चार साल के प्यार में बदल गई और आखिरकार दोनों ने शादी कर ली। यह कहानी किसी फिल्मी रोमांस से कम नहीं है, जहां ऑनलाइन गेम फ्री फायर ने दो देशों को जोड़ दिया। अमेरिका की थूई और यूपी के किशन की यह प्रेम कहानी अब पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई है।

UP News : बता दें कि यूपी के कुशीनगर जिले के सुकरौली के पिडराघूरदास गांव के रहने वाले किशन को ऑनलाइन गेमिंग का शौक था। गेम खेलते-खेलते उसकी दोस्ती अमेरिका के कैलिफोर्निया की रहने वाली फैशन डिजाइनर थूई से हो गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और वे व्हाट्सएप पर चौटिंग, फिर कॉलिंग और वीडियो कॉलिंग करने लगे। इसी दौरान कोरोना महामारी का दौर चल रहा था, जिससे दोनों की मुलाकात नहीं हो सकी, लेकिन उनका रिश्ता मजबूत होता चला गया।

UP News : 2021 में हुई पहली मुलाकात-
कोरोना काल खत्म होने के बाद, 2021 में थूई पहली बार भारत आई और दिल्ली में किशन से मिली। इस दौरान थूई ने अपने माता-पिता को भी किशन से मिलवाया। दोनों ने अपने रिश्ते को समझने के लिए चार साल तक इसे बनाए रखा। 2023 की दिवाली पर, थूई अपने दोस्त के साथ किशन के गांव कुशीनगर पहुंची। यहां उसने भारतीय रीति-रिवाजों को समझने की कोशिश की, लेकिन वीजा न मिलने के कारण ज्यादा दिन नहीं रुक पाई।

UP News : परिवारों की रजामंदी के बाद हुआ विवाह-
दोनों परिवारों की सहमति के बाद किशन और थूई की शादी का फैसला लिया गया। किशन के माता-पिता और रिश्तेदारों ने भारतीय रीति-रिवाजों के साथ शादी को संपन्न कराया। शादी देखने के लिए गांव में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और यह विवाह क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

UP News : गांव में अनोखी शादी-
एक गांव के युवक और विदेशी लड़की की शादी होने से यह मामला पूरे इलाके में सुर्खियों में है। ग्रामीणों का कहना है कि यह शादी यह साबित करती है कि सच्चा प्यार किसी सीमा में नहीं बंधता। थूई ने अपनी संस्कृति से हटकर भारतीय परंपराओं को अपनाया, जिससे सभी प्रभावित हुए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire