Create your Account
Ambenali Ghat Scorpio Accident : आंबेनली घाट में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो; 8 लोगों की मौत
Ambenali Ghat Scorpio Accident : महाबलेश्वर। महाराष्ट्र के आंबेनली घाट पर सोमवार तड़के एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई। महाबलेश्वर-कोंकण मार्ग पर चल रही स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार 8 युवकों की मौत हो गई। सभी युवक सातारा जिले के कोरगांव तालुका के आसगांव गांव के रहने वाले थे।
Ambenali Ghat Scorpio Accident : घाट पर हुआ भीषण एक्सीडेंट
जानकारी के अनुसार, 8 युवक 24 मई को कोंकण के हरणे बीच घूमने गए थे। वापसी के दौरान सुबह करीब 2:45 बजे आंबेनली घाट के घुमावदार मोड़ पर ड्राइवर का वाहन पर नियंत्रण खो गया और स्कॉर्पियो सीधे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन खाई की गहराई और अंधेरे के कारण बचाव कार्य में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
Ambenali Ghat Scorpio Accident : रेस्क्यू टीम की मशक्कत
पोलादपुर पुलिस और स्थानीय रेस्क्यू दलों ने खाई में उतरकर शवों को निकालने का अभियान शुरू किया। गहरी खाई और खराब मौसम के कारण ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण रहा। सभी मृतकों के शव निकाल लिए गए हैं।
Ambenali Ghat Scorpio Accident : खतरनाक माना जाता है आंबेनली घाट
आंबेनली घाट को पहले से ही हादसों का गढ़ माना जाता है। संकरी सड़क, घुमावदार मोड़ और खड़ी चट्टानें यहां लगातार दुर्घटनाएं आमंत्रित करती हैं। वर्ष 2018 में भी इसी घाट पर एक बस खाई में गिर गई थी, जिसमें कई लोगों की जान गई थी। खासकर रात और बारिश के मौसम में इस मार्ग पर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
Ambenali Ghat Scorpio Accident : प्रशासन ने शुरू की जांच
पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही को मुख्य कारण माना जा रहा है। मृतकों के परिजनों में शोक का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को तुरंत मदद पहुंचाने का भरोसा दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 579 और निफ्टी 170 अंक चढ़कर बंद
- 2. Nitin Nabin Lucknow Visit: दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर सीएम योगी और पंकज चौधरी ने किया स्वागत
- 3. Vaibhav Suryavanshi : वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में भारत के लिए किया डेब्यू, सचिन तेंदुलकर का तोड़ा रिकॉर्ड, रचा इतिहास
- 4. India Vs England 1st T20: भारत-इंग्लैंड पहला टी-20 मैच आज, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस, यहां देखें संभावित प्लेइंग इलेवन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

