Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Amanpreet Singh Gill : पंजाब किंग्स के पूर्व खिलाड़ी अमनप्रीत सिंह गिल का निधन, विराट कोहली ने जताया दुख

Amanpreet Singh Gill : पंजाब किंग्स के पूर्व खिलाड़ी अमनप्रीत सिंह गिल का निधन, विराट कोहली ने जताया दुख
X

Amanpreet Singh Gill : नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट जगत के लिए एक दुखद खबर आई है। पंजाब के पूर्व तेज गेंदबाज और विराट कोहली के अंडर-19 साथी अमनप्रीत सिंह गिल का मात्र 36 साल की उम्र में निधन हो गया। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है।

Amanpreet Singh Gill : विराट कोहली के साथ खेला था U-19 क्रिकेट

चंडीगढ़ में जन्मे अमनप्रीत सिंह गिल ने 2007 में श्रीलंका में अंडर-19 ट्राई सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उस सीरीज में विराट कोहली और मनीष पांडे उनके साथी थे। अमनप्रीत ने 5 मैचों में 9 विकेट चटकाए, जिसमें फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ मैच-विनिंग प्रदर्शन भी शामिल था। उन्होंने पंजाब के लिए 6 फर्स्ट क्लास मैच भी खेले थे।

Amanpreet Singh Gill : IPL में पंजाब की टीम का हिस्सा रहे

आईपीएल के शुरुआती वर्षों में अमनप्रीत किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की टीम का हिस्सा रहे, हालांकि उन्हें खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला। बाद में उन्होंने पंजाब सीनियर सिलेक्शन कमिटी के सदस्य के रूप में भी सेवा दी।

Amanpreet Singh Gill : PCA ने जताया शोक

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने अमनप्रीत सिंह गिल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। PCA ने कहा कि अमनप्रीत ने पंजाब क्रिकेट की सेवा समर्पण और जुनून के साथ की। एसोसिएशन ने परिवार के प्रति संवेदना जताई और दिवंगत आत्मा को शांति की प्रार्थना की। संभावना है कि SRH के खिलाफ पंजाब किंग्स का अगला मैच काली पट्टी बांधकर खेला जाए।

Amanpreet Singh Gill : क्रिकेट जगत में शोक की लहर

अमनप्रीत सिंह गिल का अचानक निधन पूरे क्रिकेट जगत के लिए सदमा है। विराट कोहली समेत कई पूर्व और वर्तमान खिलाड़ी उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। अमनप्रीत की क्रिकेट योगदान को याद


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire