Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Amanda Wellington : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने अपने भारतीय मूल के प्रेमी से की सगाई, कहा- शादी के बाद टीम इंडिया से खेलना चाहती हूं

Amanda Wellington : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने अपने भारतीय मूल के प्रेमी से की सगाई, कहा- शादी के बाद टीम इंडिया से खेलना चाहती हूं
X

Amanda Wellington : आगरा। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की पूर्व खिलाड़ी अमांडा वेलिंग्टन ने ताजमहल में अपनी सगाई की और अब उन्होंने टीम इंडिया के लिए खेलने की इच्छा जताई है। 2 बार वर्ल्ड कप जीतने वाली अमांडा ने भारत की महिला क्रिकेट टीम से जुड़ने की ख्वाहिश जाहिर की है। अमांडा वेलिंग्टन ने बताया कि उन्होंने अपनी सगाई पंजाबी लड़के हमराज के साथ ताजमहल में की। सगाई के दौरान दोनों के परिवार भी मौजूद थे। अमांडा ने कहा कि हमराज बढ़िया और जिम्मेदार व्यक्ति हैं।

Amanda Wellington : भारत से लगाव

अमांडा ने भारतीय संस्कृति, खाना और संगीत में रुचि जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें भारत का स्पाइसी फूड पसंद है और वह मंदिरों में भी जाने लगी हैं। उन्होंने अपने दिनचर्या में मंगलवार और शनिवार को नॉनवेज से परहेज भी शुरू किया है।

Amanda Wellington : भारतीय संगीत में इंटरेस्ट

अमांडा की भारतीय संस्कृति में रुचि का असर पंजाबी सिंगर दलजीत दोसांझ के एडिलेड में हुए कन्सर्ट में भी दिखा। कन्सर्ट के दौरान उन्हें स्टेज पर आने का मौका मिला और उन्होंने दलजीत को एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम की जर्सी भी भेंट की।

Amanda Wellington : टीम इंडिया में खेलने की तमन्ना .

अमांडा ने कहा कि शादी के बाद उन्हें दोहरी नागरिकता मिलेगी, और वह चाहेंगी कि तब टीम इंडिया से जुड़कर खेलें। उन्होंने WPL 2026 के ऑक्शन में भी अपना नाम डाला है और उम्मीद जताई है कि उन्हें भारत की महिला T20 लीग में खेलने का मौका मिलेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire