Top
Begin typing your search above and press enter to search.

अमलेंदु चक्रवर्ती बने बचेली मंडल के नए अध्यक्ष

अमलेंदु चक्रवर्ती बने बचेली मंडल के नए अध्यक्ष
X

फकरे आलम खान/बैलाडीला/बचेली: लंबे समय से भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए चल रहे विचार विमर्श के बाद भाजपा ने अमलेंदु चक्रवर्ती को नया मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिया। मंडल अध्यक्ष की दौड़ में हरीश शर्मा और पार्षद धनसिंह नाग भी लगे रहे पर अमलेंदु चक्रवर्ती को पार्टी के पुराने युवा और कर्मठ कार्यकर्ता होने के चलते भाजपा ने यह निर्णय लिया। इससे पहले सुमित सरकार लंबे समय से मंडल अध्यक्ष का दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। अमलेंदु के मंडल अध्यक्ष बनने पर पूरे भाजपा के कार्यक्रताओं में हर्ष व्याप्त है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर अमलेंदु चक्रवर्ती ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जिसमे जमीनी कार्यकर्ता का मूल्यांकन कर उपकृत करती है जिसके चलते पूरे देश मे भाजपा का परचम लहरा रहा है इस विश्वसनीय पार्टी ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है मैं उसी ईमानदारी के साथ संगठन और लोगों के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। उन्होंने सभी वरिष्ठ जन,सहयोगी, माताओ,बहनों और समस्त कार्यकर्ता का आभार जताया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire