Breaking News
Create your Account
Allu Arjun Raka First Look: अल्लू अर्जुन का बर्थडे सरप्राइज, राका का फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस हुए एक्साइटेड
Allu Arjun Raka First Look: मुंबई। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने 44वें जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा देते हुए नई फिल्म ‘राका’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है। पहले AA22xA6 नाम से चर्चा में रही यह फिल्म अब आधिकारिक तौर पर ‘राका’ टाइटल के साथ सामने आई है। पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और फैंस का उत्साह दोगुना हो गया।
Allu Arjun Raka First Look: खतरनाक पंजे वाला लुक, फैंस बोले- ‘अनोखा अवतार’
पोस्टर में अल्लू अर्जुन का लुक बेहद रहस्यमयी और खतरनाक नजर आ रहा है। इसमें उनका आधा चेहरा जंगली जानवर जैसे भेड़िए के पंजे से ढका हुआ है, जिसमें नुकीले और तेज नाखून दिख रहे हैं। आंखों में काजल की गहरी लकीर किरदार को और ज्यादा भयावह बना रही है। यह लुक उनके अब तक के सभी अवतारों से बिल्कुल अलग है और फैंस इसे देखकर काफी एक्साइटेड हैं।
Allu Arjun Raka First Look: एटली निर्देशित फिल्म में दीपिका पादुकोण साथ
फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर एटली कुमार कर रहे हैं, जो बड़े एक्शन और एंटरटेनमेंट वाली फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में फीमेल लीड रोल में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। अल्लू अर्जुन और दीपिका की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी, जिससे फिल्म का क्रेज और बढ़ गया है।
Allu Arjun Raka First Look: साइंस-फिक्शन और फैंटेसी शैली की फिल्म
रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘राका’ एक साइंस-फिक्शन और फैंटेसी शैली की फिल्म होगी, जिसमें कई अलग-अलग टाइमलाइन, पैरेलल यूनिवर्स, पुनर्जन्म और पिता-बेटे के रिश्ते से जुड़ी भावनात्मक कहानी दिखाई जा सकती है। फिल्म में पौराणिक तत्वों और दिव्य योद्धा का एंगल भी शामिल हो सकता है।
Allu Arjun Raka First Look: 2027 में रिलीज, बड़ा बजट और हाई VFX
यह फिल्म सन पिक्चर्स के बैनर तले बनाई जा रही है और इसका बजट 600 से 800 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन और हाई-लेवल VFX का इस्तेमाल किया जाएगा। अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो इसे साल 2027 की गर्मियों में सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है।
Related Posts
More News:
- 1. Andhra Pradesh : झरने में नहा रही 3 सहेलियों की डूबने से मौत, चौथी रील बना रही थी; बचाने गई लड़की घायल
- 2. PM Modi Meet Congress President Kharge: अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और पीएम मोदी की मुलाकात, हाथ मिलाए और लगाए ठहाके
- 3. CG News : घर में मिला BPCL कर्मचारी का शव, कलाई की नस कटी, 3 दिन पुरानी लाश से फैली सनसनी
- 4. UP Accident : तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 दोस्तों की मौके पर मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

