Begin typing your search above and press enter to search.
वोटों के बदले शराब का आरोप, नेता के फार्म हाउस पर पड़ा छापा, जांच जारी

दुर्ग: दुर्ग पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के फार्म हाउस से 500 पेटी शराब पकड़ी है, जिसे आबकारी विभाग ने जब्त कर लिया है। यह शराब नगरीय निकाय चुनाव में बांटने के लिए रखी गई थी।
मिली जानकारी के मुताबिक, पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फुंडा में स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के इस फार्म हाउस पर रात को छापा मारा गया। मौके पर तीन थानों के प्रभारी और एडिशनल एसपी मौजूद हैं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


