Breaking News
Create your Account
Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र 2025 से पहले आज सर्वदलीय बैठक, किरेन रिजिजू करेंगे अध्यक्षता
- VP B
- 20 Jul, 2025
Parliament Monsoon Session: नई दिल्ली। संसद के मॉनसून सत्र शुरु होने से पहले रविवार 20 जुलाई को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक यह संसद भवन एनेक्सी के मुख्य समिति कक्ष में होगी।
Parliament Monsoon Session: नई दिल्ली। संसद के मॉनसून सत्र शुरु होने से पहले रविवार 20 जुलाई को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक यह संसद भवन एनेक्सी के मुख्य समिति कक्ष में होगी। संसद में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के सदन नेताओं को बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
इस बैठक के दौरान, केंद्र सरकार अपना विधायी एजेंडा प्रस्तुत करेगी और सत्र में चर्चा के लिए प्रमुख मुद्दों पर आम सहमति बनाने का प्रयास करेगी। इस बार मानसून सत्र 2025 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा और इसमें 21 बैठकें होंगी। वहीं, 12 अगस्त से 18 अगस्त के बीच कोई बैठक निर्धारित नहीं की गई है।
इससे पहले मीडिया को संबोधित करते हुए, मंत्री रिजिजू ने कहा कि सरकार महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों और लंबित विधेयकों पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि संसद शुरू होने वाली है। संसद में जो भी मुद्दा आएगा, हम उसे सुनेंगे। इससे पहले शनिवार को खड़गे और राहुल जी के साथ मेरी बहुत अच्छी बैठक हुई।
रिजिजू ने कहा, इस सत्र के दौरान जिन महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है, उनमें जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2025, राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, 2025 और मर्चेंट शिपिंग विधेयक, 2024 शामिल हैं। कुल मिलाकर, सात लंबित विधेयकों को विचार और पारित होने के लिए सूचीबद्ध किया गया है, जबकि आठ विधेयकों को चर्चा के लिए बहाल करने का प्रस्ताव है।
Related Posts
More News:
- 1. 1 May Rule Change: गैस सिलेंडर डिलीवरी, ATM से Railway Ticket और EPFO तक आज से बदल गए ये जरुरी नियम, जानें आपकी जेब पर होगा कितना असर
- 2. CG News : सीसीटीवी फुटेज ने खोला चोरी का राज, चरने गए मवेशियों को चुराने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
- 3. CG News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मासूम की मौत
- 4. UP News : 15 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो और उसके सहयोगी गिरफ्तार, पैमाइश के नाम मांगी थी रकम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

