Breaking News
Create your Account
Washington Plane Crash: हेलीकाप्टर और प्लेन क्रैश में मारे गए सभी 67 लोगो, घटना की जांच शुरू, पीएम मोदी ने जताया दुःख
Washington Plane Crash: नई दिल्ली/वॉशिंगटन: अमेरिका में विमान और एक सैन्य हेलीकॉप्टर की टक्कर में कोई भी यात्री जिंदा नहीं बच पाया। इस दर्दनाक दुर्घटना में दोनों विमानों में सवार सभी 67 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने गुरुवार को इस घटना की पुष्टि की। यह हादसा अमेरिकी विमानन इतिहास की पिछले 25 वर्षों में सबसे भीषण दुर्घटनाओं में से एक बताया जा रहा है।
व्हाइट हाउस के करीब हुआ हादसा
यह भीषण टक्कर स्थानीय समयानुसार बुधवार रात 9 बजे के करीब हुई। हादसा दुनिया के सबसे सख्त निगरानी वाले हवाई क्षेत्र में हुआ, जो व्हाइट हाउस और कैपिटल से महज 3 मील (लगभग 4.8 किलोमीटर) दक्षिण में स्थित है। अधिकारियों के मुताबिक, यह क्षेत्र उच्चतम सुरक्षा मानकों वाला एयरस्पेस है, फिर भी यह दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है।
Washington Plane Crash: हादसे के समय क्या हुआ?
यह घटना तब हुई जब वाशिंगटन डी.सी. के पास पोटोमैक नदी के ऊपर से गुजरते हुए अमेरिकन एयरलाइंस का एक यात्री विमान रोनाल्ड रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर उतरने की तैयारी कर रहा था। उसी दौरान एक सैन्य हेलीकॉप्टर इस विमान के रास्ते में आ गया और दोनों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों विमान सीधे पोटोमैक नदी के बर्फीले पानी में गिर गए।
सवार लोगों की संख्या और हताहतों की पुष्टि
अधिकारियों ने बताया कि यात्री विमान में 60 यात्री और चार चालक दल के सदस्य मौजूद थे, जबकि हेलीकॉप्टर में तीन सैनिक सवार थे। टक्कर के बाद कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा। यह हादसा अमेरिकी विमानन सुरक्षा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
Washington Plane Crash: प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुःख
पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया और कहा कि भारत इस घड़ी में संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'वॉशिंगटन डीसी में दुखद टक्कर में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं हैं। हम अमेरिका के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।'
Deeply saddened by loss of lives in the tragic collision in Washington DC.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 31, 2025
Our heartfelt condolences to the families of the victims.
We stand in solidarity with the people of the United States. @realDonaldTrump
Related Posts
More News:
- 1. Supreme Court Dismisses TMC Objection: सुप्रीम कोर्ट में TMC की आपत्ति खारिज, मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती नियमों के खिलाफ नहीं
- 2. Weather News : दिल्ली-NCR में 3 दिनों तक लगातार बारिश, यूपी-बिहार में गर्मी से राहत; राजस्थान-एमपी में आंधी-बारिश का अलर्ट
- 3. CG News : सीसीटीवी फुटेज ने खोला चोरी का राज, चरने गए मवेशियों को चुराने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
- 4. CSK vs MI IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने CSK को दिया 160 रनों का लक्ष्य,अंशुल ने झटके 3 विकेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

