Top
Begin typing your search above and press enter to search.

एलओसी पर अलर्ट, PoK में लॉन्चिंग पैड के जरिए घुसपैठ की फिराक में 150 आतंकी, नए साल पर जम्मू-कश्मीर को दहलाने की कोशिश

LOC: पीर पंजाल के पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी के साथ ही घुसपैठ के प्रयास में बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए पुंछ में नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में सेना

एलओसी पर अलर्ट, PoK में लॉन्चिंग पैड के जरिए घुसपैठ की फिराक में 150 आतंकी, नए साल पर जम्मू-कश्मीर को दहलाने की कोशिश
X

पुंछ। LOC: पीर पंजाल के पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी के साथ ही घुसपैठ के प्रयास में बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए पुंछ में नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में सेना ने गश्त बढ़ा दी है। मौजूदा समय में पीओके में करीब डेढ़ दर्जन लॉन्चिंग पैड हैं, जिन पर 150 से अधिक आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं।

LOC: धुंध और रात के अंधेरे में भी दुश्मन पर नजर रखने में थर्मल इमेजिंग डिवाइस, नाइट विजन कैमरे और यूएवी ड्रोन सहित अत्याधुनिक निगरानी प्रणाली का उपयोग जवान घुसपैठ रोकने के लिए कर रहे हैं। घुसपैठरोधी कार्रवाई में अत्याधुनिक तकनीक और अभिनव रणनीतियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

LOC: खुफिया इनपुट में जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में अंदरूनी हालात खराब होने के बाद आईएसआई और अन्य आतंकी संगठनों के बीच बैठक हुई है, जिसमें भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई। आतंकियों की ज्यादा से ज्यादा घुसपैठ करवाने के लिए रणनीति तैयार की गई है। इस इनपुट के आधार पर एलओसी पर सेना के जवानों ने चौकसी और बढ़ा दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire