Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

alaska summit: अलास्का में 3 घंटे चली पुतिन और डॉनल्‍ड ट्रम्‍प की बैठक, यूक्रेन-रूस संघर्ष समाधान पर कोई समझौता नहीं

alaska summit: अलास्का। रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन और अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प के बीच अलास्‍का में महत्‍वपूर्ण बैठक हुई। बैठक के बाद संयुक्‍त संवाददाता सम्‍मेलन को सम्‍बोधित करते हुए

alaska summit: अलास्का में 3 घंटे चली पुतिन और डॉनल्‍ड ट्रम्‍प की बैठक, यूक्रेन-रूस संघर्ष समाधान पर कोई समझौता नहीं
X

alaska summit: अलास्का। रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन और अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प के बीच अलास्‍का में महत्‍वपूर्ण बैठक हुई। बैठक के बाद संयुक्‍त संवाददाता सम्‍मेलन को सम्‍बोधित करते हुए राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने कहा कि मुख्‍य रूप से यूक्रेन संघर्ष को लेकर बातचीत हुई। जानकारी के अनुसार, अलास्‍का में रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन और अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प के बीच हुई बातचीत में यूक्रेन-रूस संघर्ष के समाधान पर कोई समझौता नहीं हो सका। बैठक लगभग 3 घंटे तक चली।

alaska summit: यूक्रेन में स्थिति को समाज के लिए गम्‍भीर खतरा बताते हुए पुतिन ने कहा कि अब समय आ गया है कि टकराव से संवाद की ओर बढ़ा जाए। पुतिन ने दावा किया कि यदि 2022 में ट्रम्‍प अमरीका के राष्‍ट्रपति होते तो यूक्रेन युद्ध नहीं होता। प्रेस वार्ता के अंतिम चरण में व्लादिमीर पुतिन ने अगली बैठक मॉस्को में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। इसके जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, "हमारी बातचीत आपसी सम्मान के रचनात्मक माहौल में हुई। हमारी बातचीत बहुत गहन और उपयोगी रही। मैं एक बार फिर अपने अमेरिकी समकक्ष को अलास्का आने के प्रस्ताव के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire