Create your Account
Ajinkya Rahane: अजिंक्य रहाणे की रणजी में धमाकेदार वापसी, ठोक दिया 42वां फर्स्ट-क्लास शतक, टेस्ट टीम में दावेदारी मजबूत
Ajinkya Rahane: मुंबई: भारतीय टेस्ट टीम से दो साल से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे ने रणजी ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी ठोकी है। रणजी के पहले राउंड के दूसरे मुकाबले में मुंबई के लिए खेलते हुए रहाणे ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ मुश्किल स्थिति में टीम को संभाला। मुंबई के 38 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद रहाणे ने सिद्धेश लाड के साथ चौथे विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी की। उन्होंने 303 गेंदों में 159 रन की शानदार पारी खेली, जो उनका 42वां फर्स्ट क्लास शतक था। इस पारी ने मुंबई को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
Ajinkya Rahane: 37 वर्षीय रहाणे का यह प्रदर्शन टेस्ट टीम में उनकी वापसी की संभावनाओं को हवा दे रहा है। उन्होंने आखिरी टेस्ट जुलाई 2023 में खेला था। लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी रखने पर चयनकर्ता उन्हें मौका दे सकते हैं। भारतीय टेस्ट टीम को नंबर 3 पर चेतेश्वर पुजारा के बाद कोई स्थायी बल्लेबाज नहीं मिला। शुभमन गिल, केएल राहुल, साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ियों को आजमाया गया, लेकिन कोई प्रभावित नहीं कर सका।
Ajinkya Rahane: रहाणे के आंकड़े उनकी क्षमता दर्शाते हैं। उन्होंने 85 टेस्ट में 12 शतक और 26 अर्धशतक के साथ 5000 से ज्यादा रन बनाए हैं। नंबर 3 और 4 पर भी उनके नाम शतक हैं। यदि रहाणे फॉर्म बरकरार रखते हैं, तो उनकी वापसी की राह आसान हो सकती है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : पेड़ के नीचे बारिश से बचना पड़ा भारी, आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मां-बेटी की मौत
- 2. Bihar News : बक्सर शिक्षा विभाग की लापरवाही उजागर, बारिश के पानी में डूबे 167 स्कूलों के प्रश्न पत्र, 2100 बंडल जलजमाव में भीगे
- 3. CG News : डायल-112 पर कॉल करने के बाद कुएं में कूदा स्कूल सफाईकर्मी, मौत से फैली सनसनी
- 4. Anganwadi Recruitment: यहां होगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 2,548 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

