Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Ajab-Gajab : इस यूनिवर्सिटी की प्रिंसिपल ने गोबर से लीपी क्लासरूम की दीवारें, वजह है चौंकाने वाली!

प्रिंसिपल ने दावा किया कि एक हफ्ते में इस रिसर्च के नतीजे सामने आएंगे, जो यह बताएंगे कि गोबर का लेप कितना कारगर है।

Ajab-Gajab : इस यूनिवर्सिटी की प्रिंसिपल ने गोबर से लीपी क्लासरूम की दीवारें, वजह है चौंकाने वाली!
X

Ajab-Gajab : नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तूफान की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. प्रत्युष वत्सला खुद अपने हाथों से क्लासरूम की दीवारों पर गाय का गोबर लेपती नजर आ रही हैं। यह अनोखा दृश्य देखकर जहां कुछ लोग हैरत में हैं, वहीं कुछ इसे भारतीय परंपराओं से जोड़कर सराहना कर रहे हैं। आखिर क्या है इस प्रयोग के पीछे की कहानी? तो आइए जानते हैं।

Ajab-Gajab : गर्मी से राहत के लिए देसी नुस्खा-
प्रिंसिपल डॉ. प्रत्युष वत्सला ने इस वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए बताया कि यह कोई सनक नहीं, बल्कि एक वैज्ञानिक शोध का हिस्सा है। उन्होंने कहा, “हम ‘पारंपरिक भारतीय ज्ञान का उपयोग करके तापीय तनाव नियंत्रण का अध्ययन’ नामक रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इसका मकसद गर्मी के दिनों में क्लासरूम को ठंडा रखने के लिए प्राकृतिक और स्वदेशी तरीकों को आजमाना है।” यह प्रयोग कॉलेज के सी ब्लॉक की पुरानी इमारत में किया जा रहा है, जहां गर्मी की समस्या ज्यादा है।



Ajab-Gajab : गोबर और मिट्टी को छूने में क्या हर्ज?
डॉ. वत्सला ने बताया कि यह रिसर्च पोर्टा केबिन में चल रही है, और उन्होंने खुद एक कमरे की दीवार पर गोबर का लेप लगाया। उन्होंने कहा, “प्राकृतिक मिट्टी और गोबर को छूने से कोई नुकसान नहीं। यह हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है। कुछ लोग बिना पूरी जानकारी के अफवाहें फैला रहे हैं।” प्रिंसिपल ने दावा किया कि एक हफ्ते में इस रिसर्च के नतीजे सामने आएंगे, जो यह बताएंगे कि गोबर का लेप कितना कारगर है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire