Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Air India Threatens to Bomb Plane: यूके से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की प्लेन को बम से उड़ाने की धमकी, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Threatens to Bomb Plane: यूके से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की प्लेन को बम से उड़ाने की धमकी, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग
X

Air India Threatens to Bomb Plane: नई दिल्ली: बर्मिंघम (यूके) से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI114 को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आपात लैंडिंग कराई गई। सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट में टॉयलेट के पास एक कागज मिला, जिसमें धमकी भरा संदेश लिखा था। इसके बाद विमान की गहन सुरक्षा जांच की गई, जिसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

एअर इंडिया (Air India) ने बयान जारी कर कहा कि यात्रियों को दिल्ली लाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं और रियाद में उनके ठहरने का इंतजाम कर लिया गया है। यह घटना 13 जून को थाईलैंड से दिल्ली आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट को मिली ऐसी ही धमकी के बाद हुई, जब विमान को फुकेट हवाई अड्डे पर वापस उतारा गया था।

हाल ही में, जयपुर हवाई अड्डे पर भी व्हाट्सएप के जरिए एअर इंडिया की प्लेन को निशाना बनाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद वहां सुरक्षा जांच तेज कर दी गई। 12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद एअर इंडिया ने अपनी उड़ानों की सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। मध्य एशिया में हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों और विमानों की कमी के कारण उड़ानों में देरी की समस्या भी सामने आ रही है। यह बोइंग ड्रीमलाइनर 787 फ्लाइट सुबह 11 बजे दिल्ली पहुंचने वाली थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire