Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

राजा भोज विमानतल से अप्रेल में शुरू होगी एअर इंडिया एक्सप्रेस की चार शहरों के लिए उड़ानें, पहले फरवरी से करने का किया था दावा...

अब नई कंपनी एअर इंडिया एक्सप्रेस भी भोपाल से उड़ान शुरू कर रही है।

राजा भोज विमानतल से अप्रेल में शुरू होगी एअर इंडिया एक्सप्रेस की चार शहरों के लिए उड़ानें, पहले फरवरी से करने का किया था दावा...
X

MP News : भोपाल। एअर इंडिया एक्सप्रेस की चार शहरों के लिए उड़ानें फरवरी की जगह अब अप्रैल में शुरू हो सकेंगी। बताया जा रहा है कि एयरक्राफ्ट की कमी के चलते कंपनी ने यह निर्णय लिया है। इसके लिए राजा भोज एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा कंपनी को पत्र भी लिखा गया है। कंपनी ने एयरपोर्ट पर ऑफिस के लिए जगह भी ले ली है। जानकारी के अनुसार, अभी राजा भोज एयरपोर्ट से इंडिगो और एअर इंडिया की फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है। अब नई कंपनी एअर इंडिया एक्सप्रेस भी भोपाल से उड़ान शुरू कर रही है।

MP News : एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, कंपनी ने चार शहरों-हैदराबाद, बेंगलुरू, मुंबई और दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू करने पहले ही स्लॉट ले लिया था। इसके साथ ही उसने राजा भोज एयरपोर्ट पर काउंटर के लिए जगह भी चिह्नित कर ली है। पहले फरवरी में इसके द्वारा फ्लाइट शुरू करने की संभावना थी, लेकिन एयरक्राफ्ट की कमी की वजह से इसमें डिले हो सकता है।

MP News : इधर, सूत्रों के अनुसार, एअर इंडिया एक्सप्रेस के आने से एअर इंडिया की उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। अभी एअर इंडिया दिल्ली, मुंबई के लिए कुल तीन फ्लाइट का संचालन कर रही है। यह कंपनी उड़ानों की संख्या बढ़ाने में रुचि नहीं दिखा रही है, ऐसे में यदि एअर इंडिया एक्सप्रेस भोपाल से उड़ानें शुरू करती है, तो उसे यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire