Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Air India Express Flight: एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में फिर तकनीकी खराबी, 166 यात्री थे सवार, उड़ान रद्द
Air India Express Flight : लखनऊ। एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक इंटरनेशनल फ्लाइट उस समय रद्द करनी पड़ी जब उड़ान से ठीक पहले उसमें तकनीकी खराबी आ गई। यह घटना बुधवार सुबह लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घटी, जब IX 193 (बोइंग 737 मैक्स 8, VT-BXZ) विमान को दुबई के लिए रवाना होना था। विमान में उस वक्त 166 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।
पायलट को मिली तकनीकी गड़बड़ी की सूचना
जानकारी के अनुसार, पायलट जैसे ही इंजन स्टार्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर रहे थे, उसी दौरान तकनीकी खराबी का संकेत मिला। इसके बाद पायलट और ग्राउंड स्टाफ ने तुरंत उड़ान को रद्द करने का फैसला लिया। यह विमान सुबह 8:45 बजे उड़ान भरने वाला था, जबकि इसी रूट की फ्लाइट IX 194 दुबई से सुबह 8:15 बजे लखनऊ पहुंची थी।
यात्रियों को तुरंत दी गई जानकारी
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट में सवार यात्रियों को बोर्डिंग के तुरंत बाद ही खराबी की सूचना दे दी गई थी। यात्रियों को दो विकल्प दिए गए या तो वे पूरी टिकट राशि वापस ले सकते हैं या फिर एयरलाइन की ओर से होटल ठहराव और रि-शेड्यूलिंग सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह विमान 6 साल से अधिक पुराना है और मई 2019 में अपनी पहली उड़ान भरी थी। इसी विमान को तीन दिन पहले भी हैदराबाद फ्लाइट के लिए टेकऑफ से पहले रोका गया था, जब उसमें तकनीकी गड़बड़ी पाई गई थी।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : दुकान में महिला से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
- 2. MP Accident : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत, मासूम घायल
- 3. KKR vs PBKS IPL 2026: बारिश ने रोका मैच, सिर्फ 3.4 ओवर के बाद खेल रुका, क्या 5-5 ओवर का होगा मैच?
- 4. CG News : तीन मंजिला बिल्डिंग से गिरकर युवक की मौत, युवती घायल, प्रेम-प्रसंग का मामला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

