Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

AIR India ने हर हफ्ते 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय उड़ानें की रद्द, कई विदेशी मार्ग निलंबित

Vpb
AIR India ने हर हफ्ते 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय उड़ानें की रद्द, कई विदेशी मार्ग निलंबित
X

AIR India: नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव, हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों और जेट ईंधन (ATF) की बढ़ती कीमतों के बीच एयर इंडिया ने जून से अगस्त 2026 तक अपनी कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती करने का बड़ा फैसला लिया है। एयरलाइन ने कहा है कि नेटवर्क संचालन को स्थिर बनाए रखने और यात्रियों को अंतिम समय की परेशानियों से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

एयर इंडिया के अनुसार, हर सप्ताह 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या कम की जाएगी, जबकि कुछ प्रमुख विदेशी मार्गों पर सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी। कंपनी के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने बताया कि पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण कई उड़ानों को लंबे रूट से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे ईंधन लागत काफी बढ़ गई है।

एयरलाइन ने दिल्ली-शिकागो, दिल्ली-शंघाई, चेन्नई-सिंगापुर, मुंबई-ढाका और दिल्ली-माले जैसी उड़ानों को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है। वहीं दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को, दिल्ली-टोरंटो, दिल्ली-वैंकूवर, दिल्ली-पेरिस और दिल्ली-सिंगापुर सहित कई रूट्स पर साप्ताहिक उड़ानों की संख्या घटाई जाएगी।

इसके अलावा दिल्ली-मेलबर्न, दिल्ली-सिडनी, मुंबई-बैंकाक और दिल्ली-काठमांडू रूट भी प्रभावित रहेंगे। हालांकि एयर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि कटौती के बावजूद कंपनी हर महीने 1200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन जारी रखेगी। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को मुफ्त तारीख बदलाव, वैकल्पिक उड़ान और पूर्ण रिफंड की सुविधा देने की घोषणा की है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक ईंधन संकट और भू-राजनीतिक तनाव का असर अब पूरी दुनिया की विमानन कंपनियों पर साफ दिखाई दे रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire