Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Air Ambulance Crash : रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस झारखंड में क्रैश, 7 लोगों की मौत

Air Ambulance Crash : रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस झारखंड में क्रैश, 7 लोगों की मौत
X

Air Ambulance Crash : नई दिल्ली। झारखंड के चतरा जिले में सोमवार शाम एक दर्दनाक विमान हादसा हो गया, जिसमें एयर एंबुलेंस में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। यह हादसा रांची से दिल्ली जा रहे एयर एंबुलेंस विमान के साथ हुआ। विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद रडार से गायब हो गया और बाद में जंगल क्षेत्र में क्रैश हो गया।

Air Ambulance Crash : रांची से दिल्ली जा रही थी एयर एंबुलेंस

रांची एयरपोर्ट से शाम 7:11 बजे रेड बर्ड एविएशन की बीचक्राफ्ट C-90 एयर एंबुलेंस ने उड़ान भरी थी। विमान में 41 वर्षीय मरीज संजय कुमार को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। लेकिन खराब मौसम और तेज आंधी-तूफान के कारण विमान अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सका।

Air Ambulance Crash : 23 मिनट बाद टूटा संपर्क

उड़ान भरने के करीब 23 मिनट बाद यानी शाम 7:34 बजे विमान का संपर्क कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया। पायलट ने खराब मौसम के कारण रास्ता बदलने की अनुमति मांगी थी, लेकिन इसके तुरंत बाद विमान रडार से गायब हो गया। विमान की आखिरी लोकेशन चतरा जिले के जंगल क्षेत्र में दर्ज हुई।

Air Ambulance Crash : हादसे में मारे गए लोग

इस हादसे में मरीज और मेडिकल टीम सहित सात लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में शामिल हैं:

कैप्टन विवेक विकास भगत – पायलट

कैप्टन सबराजदीप सिंह – को-पायलट

संजय कुमार – मरीज

अर्चना देवी – मरीज के परिजन

ध्रुव कुमार – मरीज के परिजन

डॉ. विकास कुमार गुप्ता – डॉक्टर

सचिन कुमार मिश्रा – पैरामेडिक

Air Ambulance Crash : राहत और बचाव कार्य

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने धुएं और तेज आवाज सुनकर प्रशासन को सूचना दी। पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम ने रात में ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। सभी शवों को दुर्घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है।

Air Ambulance Crash : हादसे की जांच शुरू

चतरा प्रशासन ने बताया कि खराब मौसम और आंधी-तूफान हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। डीजीसीए ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है। हालांकि तकनीकी खराबी की संभावना से भी पूरी तरह इनकार नहीं किया गया


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire