Begin typing your search above and press enter to search.
एम्स ने दिया महिला को जीवनदान: किडनी की नस से चिपके ट्यूमर की सफल सर्जरी

भोपाल। एम्स में 45 साल की महिला की जटिल सर्जरी की गई। मरीज की किडनी की नस समेत आधा दर्जन अंगों से चिपके आधे फुट के ट्यूमर को निकाला ग्या है। जानकारी के अनुसार इस ट्यूमर के लिए महिला ने पहले एक निजी अस्पताल में सर्जरी कराई थी। जिसके कुछ दिन ही बाद ट्यूमर फिर से उभर आया और शरीर के अंदरूनी अंगों से चिपक गया था।
जिससे इसे हटाना और भी कठिन हो गया। यही वजह रही कि इस जटिल सर्जरी में अग्न्याशय के हिस्से और तिल्ली को भी निकालना पड़ा। छह घंटे चली सर्जरी डॉ. मनीष स्वर्णकार के नेतृत्व में डॉ. मूरत सिंह यादव और डॉ. सूर्या जैन की टीम द्वारा की गई।
डॉ. स्वर्णकार ने कहा कि ट्यूमर का बड़ा आकार और इसके आस-पास के अंगों से जुड़ा होना इसे अत्यधिक जटिल बना रहा था। ट्यूमर को पूरी तरह से हटाने के लिए डिस्टल पैंक्रियाटेक्टॉमी और स्प्लेनेक्टॉमी करना आवश्यक था। इस प्रकार के ट्यूमर को पैपिलरी सिस्टिक नियोप्लाज्म कहा जाता है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


