Breaking News
:

Ahmedabad Plane Crash: पूर्व सीएम विजय रूपाणी के शव की पहचान हुई, राजकोट में कल होगा अंतिम संस्कार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे

Ahmedabad Plane Crash

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद। अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी के शव की पहचान हो गई है। रविवार को उनका DNA मैच हो गया। परिवार के मुताबिक, राजकोट में सोमवार दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।


अहमदाबाद सिविल अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि 230 परिवारों से अबतक संपर्क किया जा चुका है। आज सुबह तक 248 शवों के DNA सैंपल लिए गए। इनमें से 86 की शिनाख्त हो गई है, 27 शव परिजन को सौंपे गए हैं। उनके डेथ सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराए गए। एम्बुलेंस के जरिए सिक्योरिटी के साथ शवों को उनके गृहनगर पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए 230 टीमें बनाई गई हैं, जो मृतकों के परिजनों के सीधे संपर्क में हैं।


192 एम्बुलेंस और वाहन स्टैंडबाय पर हैं। हादसे में जान गंवाने वाले विदेशी नागरिकों में से 11 के परिजन आज अहमदाबाद पहुंच सकते हैं। शवों को रखने के लिए 170 ताबूत बनाने का ऑर्डर दिया गया है। इनमें से करीब 100 ताबूत वडोदरा से अहमदाबाद लाए गए हैं। बाकी के ताबूत बनाने का काम जारी है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us