Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Ahmedabad Air India Plane Crash: पूर्व CM विजय रूपाणी का निधन, बेटी से मिलने जा रहे थे लंदन

Ahmedabad Air India Plane Crash: पूर्व CM विजय रूपाणी का निधन, बेटी से मिलने जा रहे थे लंदन
X

Ahmedabad Air India Plane Crash: अहमदाबाद: अहमदाबाद में गुरुवार को हुए दुखद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत की पुष्टि हुई है। एयर इंडिया की फ्लाइट AI171, जो लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए दोपहर 1:38 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भर रही थी, टेकऑफ के कुछ मिनट बाद मेघानी नगर में बी.जे. मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बोइंग 787-8 विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। रूपाणी अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे।

गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे में विजय रूपाणी की मृत्यु हो गई है। पुलिस के अनुसार, हादसे में 204 लोगों की जान जा चुकी है। विमान के हॉस्टल की डाइनिंग एरिया में गिरने से कई मेडिकल छात्र भी हताहत हुए। हादसे के बाद इलाके में आग और धुआं फैल गया। अहमदाबाद हवाई अड्डा बंद कर दिया गया है, और जांच शुरू हो चुकी है। इस हादसे ने गुजरात और देश को गहरे सदमे में डाल दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire