Top
Begin typing your search above and press enter to search.

इस दिन से शुरू होगा एग्री कार्निवल का आयोजन, राष्ट्रीय किसान मेला और कृषि प्रदर्शनी होगी आकर्षण

इस दिन से शुरू होगा एग्री कार्निवल का आयोजन, राष्ट्रीय किसान मेला और कृषि प्रदर्शनी होगी आकर्षण
X
रायपुर: रायपुर में 22 से 25 अक्टूबर तक इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में एग्री कार्निवल का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न कृषि तकनीकों और नवाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा।

23 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष रूप से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि कृषि मंत्री रामविचार नेताम कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर विवि में आयोजित कृषि प्रदर्शनी में विधायकगण और बड़ी संख्या में कृषक हिस्सा लेंगे। इस मौके पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक धरसींवा अनुज शर्मा, विधायक रायपुर ग्रामीण मोती लाल साहू एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire