Breaking News
Create your Account
Agni-3 Missile: अग्नि-3 मिसाइल का सफल परीक्षण, 3,500 किमी तक की मारक क्षमता, इसकी रेंज में पूरा पाकिस्तान
Agni-3 Missile: चंदीपुर: भारत ने शुक्रवार को ओडिशा के चंदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का सफल परीक्षण किया। रक्षा अधिकारियों के अनुसार, इस परीक्षण में मिसाइल के सभी ऑपरेशनल और तकनीकी पैरामीटर पूरी तरह से सफल रहे और अपेक्षित परिणाम प्राप्त हुए। यह परीक्षण स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड की देखरेख में किया गया।
Agni-3 Missile: अग्नि-3 एक परमाणु-सक्षम (न्यूक्लियर कैपेबल) मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता 3,000 से 3,500 किलोमीटर तक है। इस रेंज से भारत न केवल पाकिस्तान के सभी प्रमुख शहरों को निशाना बना सकता है, बल्कि चीन के बीजिंग, शंघाई जैसे महत्वपूर्ण इलाकों तक भी पहुंच रखता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मिसाइल पाकिस्तान के लिए खासा खतरा है, क्योंकि उसके पास इसकी प्रभावी काउंटर क्षमता नहीं है।
Agni-3 Missile: अग्नि-3 दो-चरण वाली ठोस ईंधन वाली मिसाइल है। इसकी लंबाई 16.7 मीटर, व्यास 2 मीटर और लॉन्च वजन लगभग 48,300 किलोग्राम है। यह 1,500 किलोग्राम तक का पेलोड ले जा सकती है, जिसमें न्यूक्लियर या पारंपरिक वारहेड शामिल हो सकते हैं। मिसाइल की अधिकतम उड़ान ऊंचाई 450 किलोमीटर से अधिक है। DRDO द्वारा विकसित यह मिसाइल रेल-मोबाइल और रोड-मोबाइल प्लेटफॉर्म से लॉन्च की जा सकती है। उन्नत नेविगेशन और गाइडेंस सिस्टम के कारण इसकी सटीकता बहुत अधिक है। 2006 से अब तक अग्नि-3 के कई सफल परीक्षण हो चुके हैं। यह भारत की रणनीतिक रक्षा क्षमता को मजबूत करने वाली प्रमुख मिसाइलों में से एक है और देश की सुरक्षा को नई ताकत प्रदान करती है।
Related Posts
More News:
- 1. Amelia Kerr : आईसीसी ने अमेलिया केर को दिया बड़ा सम्मान, बल्ले और गेंद से धमाल मचाने के लिए मिला ये इनाम
- 2. Noida Labour Protest: सैलरी बढ़ाने और ओवरटाइम की मांग को लेकर नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, भड़के एंप्लॉय, पुलिस वैन तोड़ी, आग लगाई, कई वाहन फूंके
- 3. West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच PM Modi की बैक-टू-बैक बैठकें, नई सप्लाई चेन पर चर्चा, नौसेना और वायुसेना को अलर्ट जारी
- 4. Women Reservation Bill: बजट सत्र में महिला आरक्षण बिल में संशोधन की तैयारी, हंगामे के आसार, बीजेपी ने जारी किया व्हिप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

