Begin typing your search above and press enter to search.
फिर हुआ इंसानियत शर्मसार, दो दिनों की नवजात को बोरे में भरकर फेंका, हालत स्थिर
आवाज एक बोरी में से आ रही थी, बोरी खोलकर देखा तो अंदर एक नवजात बच्ची रो रही थी।

MP News : भोपाल। नवरात्रि जैसे पावन दिनों में भी इंसानियत शर्मसार हो रही है। इन दिनों घर-घर कन्या पूजन होता है, उसी दौरान भोपाल में एक नवजात बच्ची लावारिस हालात में मिली है। उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह बलि देने की कोशिश तो नहीं थी। जानकारी अनुसार बुधवार को उमराव दूल्हा के ब्रिज के नीचे एक बच्ची के रोने की आवाज आई। आवाज सुनकर वहां भीड़ जमा हो गई।
MP News : आवाज एक बोरी में से आ रही थी, बोरी खोलकर देखा तो अंदर एक नवजात बच्ची रो रही थी। वहां जमा लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को लेकर इंदिरा गांधी अस्पताल पहुंची यहां से बच्ची को हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया। हमीदिया अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार बच्ची प्री-मेच्योर है, उसका वजन भी कम है। बच्ची की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा है। बच्ची के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


