Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में ढाई साल बाद पीएचडी सीटों के लिए होगी परीक्षा...

कम समय होने के कारण परीक्षा ऑनलाइन कराने के लिए एजेंसी का चयन नहीं हो सका, इसलिए ऑफलाइन कराई जाएगी।

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में ढाई साल बाद पीएचडी सीटों के लिए होगी परीक्षा...
X

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) ढाई साल बाद पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराने जा रहा है। परीक्षा 20 और 21 जनवरी को ऑफलाइन होगी। गड़बड़ी रोकने के लिए परीक्षा से लेकर प्रवेश कराने का जिम्मा कुलपति राजीव त्रिपाठी ने अपने हाथों में लिया है। पहली बार 17 ब्रांचों की 645 पीएचडी सीटों पर प्रवेश परीक्षा कराई जा रही है। कम समय होने के कारण परीक्षा ऑनलाइन कराने के लिए एजेंसी का चयन नहीं हो सका, इसलिए ऑफलाइन कराई जाएगी।

MP News : हालांकि अभी परीक्षा केंद्रों का चयन और परीक्षा का समय निर्धारित नहीं किया गया है। विवि ने परीक्षा फॉर्म भरने के लिए पोर्टल खोल दिया है। विद्यार्थी 10 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश पत्र 16 जनवरी को जारी होंगे। इसके बाद विद्यार्थी 20 और 21 जनवरी को होने वाली परीक्षा में सीधे प्रवेश ले सकेंगे। विवि ने अंतिम बार ऑनलाइन परीक्षा ढाई साल पहले अक्टूबर 2022 में आयोजित की थी।

MP News : आरजीपीवी के कुलपति डॉ. राजीव त्रिपाठी ने बताया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराने के लिए आवेदन खोले गए हैं। पूर्व में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। परीक्षा समय पर कराने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire